फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   theft

कार से आए चोर, उठा ले गए नमक की बोरियां

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
theft
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र में कार से नमक की चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार की रात दियरा चौराहा-बगियागांव रोड़ पर स्थित प्रेम सागर वर्मा की किराना दुकान के बाहर रखा तीन बोरी नमक चोर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब प्रेम सागर दुकान खोलने पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो पता चला कि कार सवार चोर नमक की बोरी गाड़ी में रखकर बगिया चौराहे की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत मोतिगरपुर थाने में की है। इसके पहले 24 जून की रात मोतिगरपुर कस्बे में दोस्तपुर रोड पर कार से पहुंचे चोर दुकान के बाहर रखा 10 बोरी नमक उठा ले गए थे। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर भी दी थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed