{"_id":"647b8826087bdfafe3044766","slug":"the-young-man-who-went-to-work-did-not-return-home-sultanpur-news-c-13-1-270543-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर नहीं लौटा मजदूरी करने गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर नहीं लौटा मजदूरी करने गया युवक
Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। घर से मजदूरी करने गए युवक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर अधिकारियों से फरियाद की है। युवक की मां ने ठेकेदार की संदिग्ध भूमिका का आरोप लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर नारायणगंज गांव निवासी सोमवारी देवी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि शकील खान नाम का व्यक्ति 28 अप्रैल को कुछ युवकों को लेकर सूरत चला गया था। मजदूरी के बहाने ले जाए गए युवक आधार कार्ड व कपड़े आदि ले गए हैं। उनमें सोमवारी का बेटा राजबहादुर भी शामिल है।
आरोप है कि तीन मई को ही गांव का अभिषेक लौट आया। पांच मई को राम सूरत व मग्घू भी वापस आ गए लेकिन उनका पुत्र राजबहादुर नहीं लौटा। गांव लौटे अन्य युवक राजबहादुर का आधार कार्ड व कपड़े घर पर दे गए हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध मानते हुए मां सोमवारी देवी बेटे की तलाश कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। उनकी शिकायत पर एसपी सोमेन बर्मा ने चांदा कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।