{"_id":"68ffb385e374d0b549086518","slug":"the-winners-of-the-nyaya-panchayat-will-now-show-their-strength-in-the-block-level-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-143316-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: न्याय पंचायत के विजेता अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: न्याय पंचायत के विजेता अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे
विज्ञापन
भदैंया के उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां में खोखो का अभ्यास करते बच्चे।
सुल्तानपुर। जिन ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं, वहां पर अब ब्लॉक में होने वाली परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ी अपने-अपने विद्यालयों में खेल का अभ्यास करने में जुटे हैं। ब्लॉक पर चयनित खिलाड़ियों को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि को देखते हुए 11 नवंबर तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भदैंया में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता पूरी हो चुकी हैं। यहां पर 30 अक्तूबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होगी। बीएसए ने जिला स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथि 11 व 12 नवंबर को घोषित कर दी है। इसके पहले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पूरी कराना होगा। 14 ब्लॉकों में कहीं-कहीं अभी न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इससे वहां पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही हैं। भदैंया में 30 अक्तूबर को जिले की पहली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां परिसर में आठ न्याय पंचायत की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए कंधईपुर, छतौना, केनौरा, मीरानपुर, बरुई, बिकवाजितपुर, भपटा, भदैंया सहित आठों न्याय पंचायत की टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर एथलेटिक्स, खोखो, कबड्डी, जिमनास्टिक, योगासन, व्यायाम, क्रिकेट, फुटबॉल वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई खेल शामिल हैं। वैसे भदैंया ने बीते 10 वर्षों से जिले में चैंपियनशिप पर कब्जा बनाए रखा है। अपने इतिहास को देखते हुए खिलाड़ी अभ्यास करने में जुटे हैं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह, दिनेश उपाध्याय, कलहू पाल, आनंद मौर्य, धर्मेंद्र राय, उमेश यादव, धर्मेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, राघवेंद्र तिवारी, मुनेंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव, दिनेश मौर्य सहित कई शिक्षक अनुदेशक खिलाड़ियों को तराश रहे हैं।