फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The weather changed again, rain and strong wind increased winter

मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश और तेज हवाओं ने सिहरन बढ़ाई

Fri, 03 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, rain and strong wind increased winter
सुल्तानपुर। मौसम ने फिर एक बार अपना मिजाज बदल दिया है। बृहस्पतिवार की रात में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में चल रही तेज हवा ने सिहरन बढ़ा दी। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को दिन भर रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। रात में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेज हवाओं के चलने से सिहरन बढ़ गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होने पर फिर ठंड शुरू हो गई। बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है। खेतों में नमी बढ़ जाने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में कुछ सहूलियत मिल गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed