फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The tricolor was hoisted, the words of Vande Mataram echoed in the air.

Sultanpur News: फहराया तिरंगा, फिजा में गूंजे वंदेमातरम के बोल

Wed, 28 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted, the words of Vande Mataram echoed in the air.
पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते डीएम व एसपी। स्रोत- सूचना विभाग
सुल्तानपुर। जिले में गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में हुआ। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने तिरंगा फहराया किया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। सीओ बल्दीराय आशुतोष के नेतृत्व में निकली परेड मुख्य आकर्षण रही। इस मौके पर उप निरीक्षक अवधेश चौधरी को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान और बंधुआकला थाना प्रभारी प्रमोद सिंह पटेल को प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष संजय सिंह ने ध्वज फहराया। भदैंया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में बच्चों ने गीत, नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। लोहरामऊ के तालुकेदार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या कमला सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुरेश कुमार, ह्दयराम वर्मा, अनिल यादव, राजकुमार पांडेय,अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार कमांडेंट सीआरपीएफ, प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, प्रिंसिपल अनामिका मिश्रा ने झंडारोहण किया। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में भी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडी गोयनका में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में राष्ट्रगान हुआ और विभिन्न हाउस के बच्चों ने परेड की। सेंट जॉन्स कांवेंट स्कूल, गनापुर और डालिम्स सनबीम स्कूल, बल्दीराय में समारोह आयोजित हुए। जयसिंहपुर में तहसील मुख्यालय पर एसडीएम प्रभात कुमार सिंह व विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने झंडारोहण किया।

पं.दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अमिलिया सिकरा में प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेघानी ने झंडारोहण किया, यहां बच्चों को तहसीलदार मयंक मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किया। भारतीय लघु माध्यमिक विद्यालय गोशैसिंहपुर में अध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने झंडारोहण किया। राजू पब्लिक इंटर कॉलेज धूंधूं में प्रधानाचार्य विभूति दूबे ने झंडे को सलामी दी, यहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
इसके अलावा नगर पंचायत, ब्लॉक और थाने में भी झंडारोहण किया गया। मोतिगरपुर थाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed