फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The team arrived to investigate the case of beating of the pharmacist

Sultanpur News: फार्मासिस्ट की पिटाई मामले की जांच करने पहुंची टीम

Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the case of beating of the pharmacist
कादीपुर सीएचसी में जांच करती टीम। 
कादीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को फार्मासिस्ट की हुई पिटाई मामले की जांच करने सोमवार को अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने रविवार को जांच कर संबंधित के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शनिवार को शाम एक मरीज के उपचार के लिए बाहर से लिखी गई दवा को लेकर चिकित्सक दीपांकर विश्वास व फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्य के बीच विवाद हो गया। जिसमें चिकित्सक ने फार्मासिस्ट को थप्पड़ जड़ दिया और नीचे गिरने के बाद भी पिटाई की। मरीजों के सामने ही हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने तीन सदस्यी टीम गठित किया। सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी सरोज, डॉ. संजय गुप्ता, चीफ फार्मासिस्ट शशिकांत मिश्र की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने डॉ. दीपांकर विश्वास, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्य, अधीक्षक डाॅ. सेवाराम यादव, पूर्व अधीक्षक डॉ. मिथिलेश वर्मा के अलावा ड्यूटी पर तैनात रहे वार्ड बॉय विजय यादव से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। जांच टीम के प्रभारी डॉ. जीसी सरोज ने कहा कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज में तैनात डॉ. विश्वास अभी तक कादीपुर के सरकारी आवास में रहते हैं। घटना के दिन अधीक्षक ने डॉ. विश्वास की दो घंटे की आपातकालीन ड्यूटी लगा दी थी। जिस दौरान इमरजेंसी में आए मरीज की दवा को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज व मारपीट हुई। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी कैमरे की आईडी व पासवर्ड अधीक्षक डॉ. सेवाराम यादव और पूर्व अधीक्षक डॉ. मिथिलेश वर्मा के पास है। वीडियो कैसे वायरल हुआ। यह जांच का विषय है। अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed