फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The sword of no confidence hangs over the Karaundikala block chief, a meeting will be held again.

Sultanpur News: करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख पर लटकी अविश्वास की तलवार, फिर होगी बैठक

Sat, 13 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The sword of no confidence hangs over the Karaundikala block chief, a meeting will be held again.
सुल्तानपुर। करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम पर एक बार फिर से अविश्वास प्रस्ताव की तलवार लटकी है। हाईकोर्ट लखनऊ खंड पीठ की डबल बेंच ने अविश्वास प्रस्ताव देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सत्यापन प्रक्रिया के 21 अगस्त 2024 के आदेश को खारिज कर दिया। जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की फिर से बैठक कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश से मामला फिर गरमा गया है।
विज्ञापन


बीडीसी सुमन गौतम ने डीएम की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर कराए गए सत्यापन को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई में तत्कालीन डीएम की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सत्यापन की प्रक्रिया को खारिज कर दिया। आठ दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट का आदेश जारी होने से करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम फिर से अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अभी तक अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। आदेश के बाद विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्य जुगलबंदी करने में लगे हैं। डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि पत्र मिलने पर आदेश के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी, कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


36 बीडीसी ने तत्कालीन डीएम को दिया था अविश्वास प्रस्ताव लाने का शपथपत्र

30 जुलाई 2024 को करौंदीकला ब्लॉक के कुल 48 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 36 बीडीसी ने तत्कालीन डीएम को ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथपत्र दिया था। शपथ के साथ दिए गए प्रार्थनापत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे। अविश्वास जताते हुए बैठक कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन में 12 बीडीसी ने अविश्वास के प्रति दी असहमति
36 बीडीसी का अविश्वास प्रार्थना पत्र सशपथ मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ से सत्यापन कराया था। इसमें 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के प्रति अपनी असहमति जता दी थी। एक बीडीसी का शपथपत्र सही नहीं मिला था। इस आधार पर अविश्वास प्रस्ताव से संबंध में बैठक नहीं हो सकी थी। इसके खिलाफ बीडीसी सुमन गौतम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सत्यापन प्रक्रिया को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed