फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The slips of all 68 claimants were found valid in the investigation.

Sultanpur News: जांच में वैध मिले सभी 68 दावेदारों के परचे

Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The slips of all 68 claimants were found valid in the investigation.
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 68 प्रत्याशियों के परचे वैध मिले हैं। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष पद के 16, महासचिव पद के 12 दावेदारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। अन्य 14 पदों के लिए कुल 40 प्रत्याशियों ने परचा भरा है। अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र, रवींद्र प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ल, ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह, सभाजीत सिंह, अमरनाथ यादव, हेमंत कुमार मिश्र, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, जय प्रसाद तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव, रोहित अवस्थी, कपिल पांडेय, जयंत कुमार सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, जयंत कुमार मिश्र, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, आनंद पांडेय, मदन कुमार तिवारी, राकेश पांडेय व वीरेंद्र प्रताप सिंह मैदान में है। अधिवक्ता संघ के चुनाव में 2,061 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा लेंगे। पूर्व में जारी सूचना के अनुसार 20 जुलाई (सोमवार) को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 21 जुलाई को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 29 जुलाई को दीवानी के अधिवक्ता हॉल में मतदान किया जाएगा। 30 जुलाई को मतगणना व 31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed