फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Shri Ram Darshan Rail Path Corridor will connect Ayodhya, Prayagraj, and Bundelkhand.

Sultanpur News: अयोध्या, प्रयागराज और बुंदेलखंड को जोड़ेगा श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर

Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Shri Ram Darshan Rail Path Corridor will connect Ayodhya, Prayagraj, and Bundelkhand.
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने शुक्रवार को संसद में श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर के निर्माण की मांग उठाई। यह कॉरिडोर अयोध्या, प्रयागराज और बुंदेलखंड क्षेत्र को जोड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर अयोध्या से सुल्तानपुर होते हुए चित्रकूट तक कई तीर्थस्थलों को जोड़ेगा। इसमें अमेठी में मां कालिका देवी धाम, मां चंडिका देवी, प्रतापगढ़ में घुइसरनाथ धाम, मनगढ़ धाम, श्रृंगवेरपुर धाम, कड़ा धाम और राजापुर शामिल हैं। इससे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के वनगमन मार्ग से जुड़े स्थलों की सुगम यात्रा मिलेगी। कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और व्यापार जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा। सांसद की इस मांग का कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed