फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The pillars of the marriage ceremony house fell

Sultanpur News: सांचा खोलते ही भर-भराकर गिरे बरात घर के पिलर

Tue, 04 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pillars of the marriage ceremony house fell
दोस्तपुर में भवन का गिरा पिलर।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र अखंडनगर के बस्तीपुर पहाड़पुर में विधायक निधि से निर्माणाधीन बरात घर के पिलर रविवार को सांचा खोलते ही भर-भराकर ढह गए। सांचा खोल रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। पिलर ढहने से घटिया निर्माण का मामला उजागर हुआ है। घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन




कादीपुर भाजपा विधायक के गांव अखंडनगर विकास खंड के बस्तीपुर पहाड़पुर में विधायक निधि से करीब 15 लाख रुपये से क्षेत्र पंचायत की ओर से बरात घर का निर्माण कराया जा रहा है। शुरुआती दौर में पिलर बनाए जा रहे हैं। नींव से करीब 10 फीट ऊंचे दो पिलर बनाए गए थे।
विज्ञापन




रविवार को मजदूरों ने दोनों पिलरों का सांचा जैसे ही निकाला, पिलर भर-भराकर मिट्टी की रेत की तरह नींव तक ढह गए। गनीमत रही कि सांचा खोलकर मजदूर दूर हट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों पिलरों के ढहने की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। घटिया निर्माण की पोल खुलते ही स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है।



खंड विकास अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी मामले से अनभिज्ञता जताने लगे हैं। इस मामले में विधायक के प्रतिनिधि का काम देख रहे कुलदीप गौतम ने बताया कि दुकानदार ने सीमेंट घटिया दे दिया था। इसकी वजह से दो पिलर ढह गए, अन्य पिलर सही हैं।





कुछ विवाद की वजह से बरात घर का काम करीब डेढ़ साल तक रुका था। रविवार को निर्मामाधीन बरात घर का कुछ हिस्सा गिरने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को देखा जाएगा।
- कृष्ण करुणाकर पांडेय, पीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed