फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The path to a better life is known by watching films

Sultanpur News: बाल फिल्म देख जानी बेहतर जिंदगी की राह

Fri, 07 Jul 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The path to a better life is known by watching films
सुल्तानपुर अमर उजाला फांउडेशन की ओर से बाल फिल्म देख अमर उजाला का पंपलेट दिखाते बच्चे। -संवाद
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। ब्लॉक क्षेत्र बल्दीराय के तीन परिषदीय विद्यालयों में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बृहस्पतिवार को बाल फिल्म दिखाई गई। फिल्म के जरिये बच्चों को करुणा, लालच से दूर रहने और अति कंजूसी से बचने का सबक मिला। फिल्म देखने के बाद सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बाल फिल्म का प्रसारण प्रोजेक्टर के जरिये किया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने फिल्म पकड़ा गया देखी। बच्चे फिल्म देखकर खूब उत्साहित रहे। फिल्मों के माध्यम से जीवों पर दया करने का सबक सीखा।
विज्ञापन



आठवीं की छात्रा कोमल, कक्षा पांच की परी कौशल और कक्षा चार की लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापक शशिबाला सिंह, अनुराग मिश्रा, नीरज कुमारी, अशोक कुमार पांडे, इरफाम, सुनीता सिंह, पूनम शुक्ला, जया सिंह, नीलू सिंह सहित सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम्पोजिट विद्यालय कांकरकोला में फिल्म जादुई घड़ा देखकर बच्चे लोटपोट हो गए। विद्यालय में अमन मौर्या कक्षा सात, रोशनी व सानिया बानो कक्षा आठ को सही जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने कहा कि फिल्म से उन्हें यह सीख मिली है कि लालच का परिणाम बुरा होता है। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, सौरभ मिश्रा, शीला, हरेंद्र शुक्ला, विजय बहादुर यादव, सपना मिश्रा, इंदुमती मिश्रा, अरविंद मिश्रा व अभय सिंह ने अमर उजाला की इस पहल की काफी सराहना की।


उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा परानी में फिल्म बल्लू शाह दिखाई गई। बच्चों ने भी फिल्म का खूब आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद सवालों के सही जवाब देने वाले तीन छात्रों सानवी मौर्या, सौरभ यादव व श्याम सुंदर को सम्मानित किया गया। बच्चों ने इस फिल्म में जरूरत से ज्यादा कंजूसी के दुष्परिणाम देखे।



इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरिभान सिंह, प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार तिवारी, उमानाथ तिवारी, हरि प्रकाश द्विवेदी, राहुल पांडे, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह व सिराजुद्दीन उपस्थित रहे। अमर उजाला की तरफ से सभी पुरस्कृत बच्चों को ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें दी गईं। प्रधानाध्यापकों को भी एक-एक पुस्तक भेंट की गई जिसकी अनुराग मिश्रा सहित सभी ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed