फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The number of roadways buses will be increased on Diwali

Sultanpur News: दीपावली पर बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे

Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
The number of roadways buses will be increased on Diwali
सुल्तानपुर। दीपावली त्योहार पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और जनरल कोच की खचाखच भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी रूट की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अभी सुल्तानपुर डिपो से सुबह पांच बजे प्रतिदिन दिल्ली और पांच बसें कानपुर की चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली-लखनऊ सहित कई स्थानों के लिए एक्सप्रेस और सुपरफास्ट बस सेवाएं संचालित हैं। बसों के फेरे बढ़ने से जो रोडवेज बसें दिन में दो चक्कर लखनऊ और वाराणसी का लगाती हैं। उनके फेरे चार कर दिए जाएंगे। एआरएम वीके शुक्ल ने बताया कि दीपावली त्योहार को लेकर परिवहन निगम पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व पर परिवहन निगम की ओर से डिपो के सभी नियमित/ संविदा चालक/ परिचालक व आउट सोर्सिंग परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। 13 दिन में 3900 किमी चलने पर 5200 रुपये व 12 दिन में 3600 किमी चलने पर 4200 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला / तकनीकी कर्मियों को 13 दिन काम करने पर 2100 व 12 दिन काम करने पर 1800 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं रोडवेज कर्मी
दीपावली पर रोडवेज कर्मचारियों को इस बार कोई बोनस नहीं दिया गया है। एरियर मद का पैसा भी नहीं मिल रहा है। पहले दिया जाता था। रोडवेज कर्मियों के हित में संघर्ष किया जाएगा। रक्षाबंधन व पुलिस भर्ती में इसी तरह की योजना लागू की गई थी। रोडवेज कर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया था। निर्धारित ड्यूटी करने के बाद भी कर्मचारी प्रोत्साहन राशि से पाने से वंचित हैं।
-राजेंद्र प्रसाद पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री, यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed