फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The mountain of garbage will be removed soon

Sultanpur News: जल्द हटेगा कचरे का पहाड़

Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mountain of garbage will be removed soon
सुल्तानपुर। सौरमऊ के पास रहने वाले हजारों नागरिकों, स्कूलों और अस्पतालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अहदादपुर में 35 साल से शहर का जो कचरा डंप किया जा रहा है, अब वह कचरे का पहाड़ खत्म होने वाला है। इसके लिए शासन से नामित कंपनी ने वहां कचरे को सैग्रीगेट करने वाला प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को नगर विधायक विनोद सिंह ने इस प्लांट के लिए भूमिपूजन किया।
विज्ञापन



कचरे के इस डंपिंग ग्राउंड के आसपास कुछ सालों में काफी बड़ी आबादी की बसावट हो गई है। यहीं नहीं, इस क्षेत्र में दो-तीन स्कूल और छोटे अस्पताल भी खुल गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस कचरे की दुर्गंध बेहद सताती थी। खासकर बरसात के दिनों में यहां से गुजरना भी दुश्वार हुआ करता था।
विज्ञापन



नागरिक लंबे समय से इस कचरे के अंबार को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के साथ नगर विधायक विनोद सिंह ने शासन में जमकर पैरवी की जिसके बाद इस प्लांट के लगने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि 4000 वर्गफीट में प्लेटफाॅर्म बनने का काम शुरू हो गया है। 3.30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट में धर्मकांटा आदि लगने में करीब 15 दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद शासन से नामित आगरा की कंपनी यहां कचरे के सैग्रीगेशन का काम शुरू कर देगी।

इसमें प्लास्टिक, लोहा, कचरा व पत्थर आदि सब कुछ अलग करके इसे तौलकर कंपनी को दिया जाएगा जिसका भुगतान कंपनी शासन को करेगी। मौके पर करीब 38 हजार टन कचरा जमा है जिसे सात महीने में खत्म करने का दावा कंपनी के अधिकारियों ने किया है।




शहर को मिलेगी कचरे से निजात : विनोद सिंह
प्लांट के लिए भूमिपूजन करने के दौरान नगर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। इस प्लांट के लग जाने से शहर को बहुत राहत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने इसे नए साल का तोहफा बताते हुए विधायक का आभार जताया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, सभासद अखिलेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, अरुण तिवारी, संजय, संदीप, आकाश जायसवाल, प्रवीण मिश्र, श्यामबहादुर पांडेय, विनोद मिश्र आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।



शहर में रोज पैदा होता है 61 टन कचरा
- 1,07,640 ः शहर की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार
- 1,38,000 ः नगर पालिका के अनुसार मौजूदा अनुमानित आबादी
- 450 - ग्राम कचरा एक व्यक्ति करता है उत्सर्जित
- 62.1 - टन कचरा रोज मौजूदा आबादी के अनुसार होता है पैदा
- 54.0 - टन कचरा रोज नगर पालिका उठाने का करती है दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed