फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The main road to the station is closed, passengers are sweating

Sultanpur News: स्टेशन का मुख्य रास्ता बंद, यात्रियों का छूटा पसीना

Wed, 07 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The main road to the station is closed, passengers are sweating
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए बनाए गए वैक​ल्पिक मार्ग पर गड्ढों से गुजरते यात्री। 
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक पहुंचना अब आसान नहीं है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निर्माण करा रही संस्था ने बिना किसी पूर्व जानकारी के मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऊबड़-खाबड़ रास्ते से 300 मीटर घूमकर आना पड़ा।
विज्ञापन

महिला, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सामान लेकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में यात्रियों को पसीने आ गए।
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 36 ट्रेनों का आवागमन होता है। करीब पांच हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। परिसर के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। मंगलवार को जीआरपी व आरपीएफ थाने से होकर स्टेशन परिसर के भीतर जाने वाले मुख्य मार्ग को कार्यदायी संस्था ने अचानक बंद कर दिया।
विज्ञापन

रास्ते के दोनों छोर पर टिनशेड लगाकर वैकल्पिक मार्ग का बैनर लगा दिया गया। वैकल्पिक मार्ग एनआरएमयू संघ भवन के पीछे से होकर रेलवे कॉलोनी के रास्ते से फुट ओवरब्रिज के पास जाने के लिए बनाया गया है। रेल यात्रियों ने बताया कि जो वैकल्पिक रास्ता कार्यदायी संस्था ने बनाया है, वह आसान नहीं है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं व दिव्यागों को इस मार्ग से आवागमन करने में काफी समस्या होगी। रास्ते के बीच में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इसके बाद टिकट विंडो तक पहुंचने के लिए यात्रियों को करीब 200 मीटर पैदल चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों ने बताई अपनी पीड़ा
फोटो संख्या-20, 21, 22
शहर के निरालानगर की निवासी मंजू सागर कसौधन ने कहा कि रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग बंद होने से परेशानी बढ़ी है। वैकल्पिक मार्ग पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। अन्नपूर्णानगर के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह मंगलवार को सद्भावना से दिल्ली जा रहे थे। ई-रिक्शा से स्टेशन के पास पहुंचे तो नजारा बदला सा दिखाई दिया। रास्ता खराब होने की वजह से ई-रिक्शा ने बाहर ही उतार दिया। इसके बाद पैदल 300 मीटर स्टेशन तक सामान लेकर जाना पड़ा।

संघ भवन आने वाले कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी
बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यदायी संस्था की ओर से अचानक से दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे रेल यात्रियों के साथ ही संघ भवन आने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। - आसिम सज्जाद, शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू।


वैकल्पिक मार्ग को कराया जाएगा दुरुस्त
अमृत भारत स्टेशन के तहत काम में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था की ओर से सूचना भी दी गई थी। स्टेशन जाने वाले वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है। - बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed