फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The main accused and his uncle arrested for threatening the girl

Sultanpur News: युवती को धमकाने में मुख्य आरोपी व उसका चाचा गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
The main accused and his uncle arrested for threatening the girl
सुल्तानपुर। युवती को साथ रहने के लिए धमकाने व तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के साथ ही छेड़छाड व जानलेवा हमला करने की धारा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके चाचा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रभारी सीजेएम-एसीजेएम प्रथम मुक्ता त्यागी ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इस दौरान कोर्ट पहुंचे कुछ लोगों ने मुख्य आरोपी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के पिता ने 15 जून को शहर के खैराबाद मोहल्ले के निवासी शेख मोहसिन व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि वादी की पुत्री को साथ रहने के लिए आरोपी ने धमकी दी थी और साथ नहीं रहने पर तेजाब फेंकने के लिए धमकाया था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण तूल पकड़ लिया।। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद समेत कई संगठनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित एक स्कूल के पास से मुख्य आरोपी शेख मोहसिन और उसके चाचा शेख अब्दुल कादिर उर्फ बाॅबी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के साथ ही छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की धारा बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। प्रभारी सीजेएम-एसीजेएम प्रथम मुक्ता त्यागी ने दोनों आरोपियों को तीन जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इसी बीच कोर्ट पहुंचे कुछ लोगों ने मुख्य आरोपी शेख मोहसिन की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





चौकी इंचार्ज से छिनी विवेचना
युवती के पिता ने शाहगंज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा पर आरोपियों से मिलीभगत करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। युवती के पिता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपियों के प्रभाव में आकर हल्की धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सोमेन बर्मा ने चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा से केस की विवेचना हटा दी है। अब केस की विवेचना एसआई अंजू मिश्रा काे सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed