फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The jurisdiction of nine inspectors and nine sub-inspectors has been changed

Sultanpur News: बदले गए नौ इंस्पेक्टर व नौ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र

Mon, 30 Mar 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
The jurisdiction of nine inspectors and nine sub-inspectors has been changed
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने नौ इंस्पेक्टरों व अन्य नौ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जारी आदेश में बल्दीराय थाने के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक, एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा को अखंडनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह को दोस्तपुर व मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी चुनाव सेल व एंटी भू माफिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह को मोतिगरपुर व गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय को बल्दीराय थानाध्यक्ष बनाया गया है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी श्याम सुंदर को गोसाईगंज व पुलिस अधीक्षक के वाचक दीपेंद्र विक्रम सिंह को कादीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। कानून व्यवस्था सेल व जन सूचना प्रभारी विपेंद्र कुमार वर्मा को धम्मौर व धम्मौर थानाध्यक्ष रहे रजत पांडेय को कोईरीपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को प्रभारी मीडिया सेल के साथ ही अपराध शाखा की विवेचना का कार्य दिया गया है। शाहगंज चौकी प्रभारी शिवानंद यादव को एसओजी प्रभारी व शंभूगंज चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र को शाहगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोइरीपुर चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी को शंभूगंज व बल्दीराय थाने के उप निरीक्षक भरत सिंह को वलीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पारा बाजार चौकी प्रभारी रामराज को प्रभारी चौकी इंचार्ज जेल व बंधुआकला थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पाराबाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बल्दीराय थाने के उप निरीक्षक मुकुल भारती को लंभुआ थाने से संबद्ध किया गया है। बल्दीराय थाने के उप निरीक्षक मोहन लाल राणा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

50 पुलिस कर्मियों के भी हुए तबादले

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रविवार को 40 आरक्षी व 10 मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित पुलिस कर्मियों को नवीन स्थल पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed