{"_id":"697b9ed6200cf6ea980d8044","slug":"the-issue-of-allotment-of-shops-in-transport-nagar-was-raised-again-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-149098-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फिर उठा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फिर उठा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन का मुद्दा
Thu, 29 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में हिस्सा लेते व्यापारी। स्रोत-संगठन।
सुल्तानपुर। उद्योग व व्यापार बंधु की बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल के सामने फिर ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन का मामला व्यापारियों ने उठाया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री की ओर से प्रकरण उठाने पर सदर तहसीलदार व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई। इसके पहले की बैठक में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं आई।
बैठक में सुंदरलाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति ने सुपर मार्केट में दुकानों के सामने अतिक्रमण व दुकानों की मरम्मत का मामला फिर उठाया। जिला पंचायत के सामने अंबेडकर मार्केट की मरम्मत कराने की मांग उठी। इस पर नगर पालिका को मरम्मत कराने व पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने को कहा गया।
व्यापार बंधु की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित नहीं करने का दावा उद्योग विभाग की ओर से किया गया। उद्योग मित्र पीयूष ने बताया कि एमओयू करने वाले 81 लोगों ने अपने उद्यमों का संचालन शुरू कर दिया है। बैठक में व्यापारी संगठन के अनूप श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन, विजय प्रताप सिंह, हिमांशू मालवीय सहित अन्य मौजूद रहे।