फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The aroma of *pooris*, the sweetness of *pedas*... experience the authentic taste.

Sultanpur News: पूड़ी की खुशबू, पेड़े की मिठास...मिलेगा देसी स्वाद

Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The aroma of *pooris*, the sweetness of *pedas*... experience the authentic taste.
एक जिला एक व्यंजन में चयनित बड़ी पूड़ी। संवाद
सुल्तानपुर। कड़ाही में छनने वाली बड़ी पूड़ी, कोहड़े की सब्जी और मुंह में घुलने वाला लाल पेड़ा अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुल्तानपुर के चार उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें पहली बार एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत चयनित बड़ी पूड़ी-कोहड़े की सब्जी और लाल पेड़ा भी वैश्विक मंच पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ट्रेड शो में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत धनपतगंज के मायंग की अर्चिता सिंह मूंज उत्पाद और कोटिया निवासी महमूद अहमद लेदर बैग लेकर पहुंचेंगे। वहीं, ओडीओसी के तहत मायंग के सरवन कुमार बड़ी पूड़ी-कोहड़े की सब्जी और शहर के आशीष आर्या लाल पेड़ा प्रदर्शित करेंगे। आयोजन के दौरान उत्पादों के प्रदर्शन के साथ खरीदारों और उद्यमियों के बीच कारोबारी संपर्क भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


85 देशों के 550 से अधिक खरीदार आएंगे
पांच दिवसीय ट्रेड शो में 85 देशों से 550 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। देशभर के 2400 से अधिक प्रदर्शक भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में सुल्तानपुर के पारंपरिक खाद्य उत्पादों के लिए यह नए बाजार और खरीदार तलाशने का बड़ा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय थाली से वैश्विक बाजार तक
बड़ी पूड़ी और कोहड़े की सब्जी को जिले की विशिष्ट पाक पहचान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, खास तैयारी, गहरे लाल रंग और अलग स्वाद वाला लाल पेड़ा भी जिले की पहचान बन रहा है। ओडीओसी के तहत इन उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।


उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को आने-जाने और ठहरने की सुविधा दी जाएगी। ट्रेड शो स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने का बेहतर अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed