फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The house fell in the rain in the night

रात में हुई बारिश में दो कच्चे मकान गिरे

Tue, 30 Jun 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
The house fell in the rain in the night
सुल्तानपुर। जिले में पिछले कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश का सिलसिला सोमवार रात में भी जारी रहा। रात में बारिश के दौरान भदैंया, जयसिंहपुर समेत कई जगहों पर कच्चे मकान गिर गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में बारिश नहीं होने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिल गई। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने से निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में हो रही बारिश के दौरान जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर में अशोक कुमार का कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। मकान गिरने से अशोक कुमार के घर का सामान मलबे में दब गया। अशोक कुमार ने बताया कि इस मकान अलावा उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। उनका परिवार बेघर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मकान गिरने की सूचना लेखपाल अरुण तिवारी को सूचना दी। कोतवाली देहात थाने के हरीरामपुर पखरौली गांव निवासी संगम लाल का कच्चा मकान सोमवार की रात में हो रही बारिश के दौरान अचानक गिर गया। मकान के मलबे में घर का सामान दब गया है।
संगम लाल ने बताया कि मकान गिर जाने से उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी बारिश के दौरान कच्चे मकान गिर गए हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।
धूप निकल आने से लोगों को राहत मिल गई। किसानों ने खेती-किसानी का कार्य में तेजी ला दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed