फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The faces of two Pradhans and Panchayat Secretary were happy after receiving the certificate from the Union Minister.

Sultanpur News: केंद्रीय मंत्री के हाथों प्रमाणपत्र पाकर दो प्रधान व पंचायत सचिव के खिले चेहरे

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The faces of two Pradhans and Panchayat Secretary were happy after receiving the certificate from the Union Minister.
दिल्ली में प्रमाण पत्र के साथ बाहर निकलतीं प्रधान व पंचायत सचिव।-
सुल्तानपुर। महिला नेत्री सशक्त अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन के हाथों प्रमाण पत्र पाकर दो ग्राम प्रधान और एक पंचायत सचिव के चेहरे खिल गए। तीनों महिलाओं ने कार्यशाला में आधी आबादी के जरिए ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने का तरीका सीखा। इसके बाद जिले के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को कार्यशाला व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर चयन के बाद पंचायतीराज विभाग ने दो प्रधान व एक पंचायत सचिव को दिल्ली भेजा था। मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान कार्यक्रम में कूरेभार ग्राम पंचायत की प्रधान गीता कसौंधन, भदैंया के महेशुआ ग्राम पंचायत की प्रधान प्रतिमा सिंह व पंचायत सचिव लवनीत शर्मा को केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महेशुआ ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार रखे। पंचायत सचिव लवनीत शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं के जरिए पंचायतों को सशक्त बनाने का तरीका बताया गया। एडीओ पंचायत कूरेभार प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों प्रधान व पंचायत सचिव वापस हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed