{"_id":"5e8210888ebc3e77a9470ee8","slug":"the-doctor-made-vulgar-remarks-on-the-union-minister-sultanpur-news-lko5158494157","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री पर चिकित्सक ने की अमर्यादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री पर चिकित्सक ने की अमर्यादित टिप्पणी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के दौरान टीवी पर रामायण और महाभारत का प्रसारण कराने पर चिकित्सक ने फेसबुक पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने डीडी भारती पर रामायण और महाभारत के प्रसारण का आदेश दिया था। इसी क्रम में देश भर में रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है।
सुल्तानपुर जिले के भदैंया सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार ने फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाल दी। चिकित्सक से जुड़े लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी भदैंया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी को रविवार की को हुई तो उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
सीएचसी भदैंया में तैनात चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 से निपटने के लिए हमारी ड्यूटी लगाई गई है। वे गांव-गांव जाकर बाहर से पहुंचने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। ऐसे में किसी ने उन्हें मैसेज भेजा था, जिसे बिना समझे उन्होंने आगे फॉरवर्ड कर दिया।