{"_id":"5ed674008ebc3e90ae67c6a9","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-hanging-in-the-well-with-the-help-of-a-trap-sultanpur-news-lko5241703110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे के सहारे कुएं में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे के सहारे कुएं में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूरे हरिवंश रैचा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे कुएं में लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे हरिवंश रैचा गांव निवासी राजेश कुमार (33) पुत्र माता बदल सोमवार की रात भोजन करके घर में सो गया। मंगलवार की सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो वह घर में नहीं मिला।
परिवारीजन राजेश की तलाश कर ही रहे थे कि घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक कुएं में राजेश का शव रस्सी के सहारे कुएं में लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर ग्रामीणों ने राजेश की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। परिवारीजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।