{"_id":"64aaf6b9426c1a032503482c","slug":"the-dead-body-of-a-youth-drowned-in-a-canal-found-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-304-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दूसरे दिन मिला नहर में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दूसरे दिन मिला नहर में डूबे युवक का शव
Sun, 09 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरौरा पाठक का पुरवा के पास शनिवार दोपहर किशोरी का शव पानी में उतराता देख रिश्तेदार युवक ने नहर में छलांग लगा दी थी। किशोरी के शव को गोताखाेरों की मदद से नहर से निकाल लिया गया था। युवक का शव दूसरे दिन रविवार देर शाम मिल गया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुमासी गांव निवासी सगीर की पुत्री साजिया बानो (15) ने शुक्रवार की दोपहर गांव के निकट से गुजरी नहर में छलांग लगा दी थी। शनिवार दोपहर धनपतगंज थाने के हरौरा पाठक का पुरवा के निकट ग्रामीणों ने उसका शव नहर में उतराता देखा था।
नहर में शव को उतराता देखकर मृतका का रिश्तेदार सैफ (22) निवासी इनायतनगर थाना गोसाईगंज पानी में कूद गया था। कूदने के थोड़ी देर बाद वह नहर में डूब गया था। गोताखोरों की मदद से साजिया का शव निकाल लिया गया था लेकिन सैफ का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
दूसरे दिन रविवार को भी स्थानीय गोताखोर नहर में पूरा दिन उसकी खोज करते रहे। देर शाम को सैफ का शव मिल गया। गोताखोरों के साथ मौके पर मौजूद धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक कमलेश दुबे ने बताया कि सैफ के परिजनों को सूचना दे दी गई है।