फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The court decided on the BJP MLA and BSP leader

भाजपा विधायक व बसपा नेता पर कोर्ट ने तय किया आरोप

Sat, 21 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
The court decided on the BJP MLA and BSP leader
सुल्तानपुर। सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला व अपहरण करने के मामले में आरोपित सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता पर शनिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने आरोप तय किया। कोर्ट ने आरोप तय करने के बाद गवाहों को तलब करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट ने भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू के खिलाफ जारी वारंट निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप तय करने के लिए अदालत ने उन्हें शनिवार के लिए तलब किया था। शनिवार को दोपहर भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने विधायक व बसपा नेता पर जानलेवा हमला व अपहरण करने के अभियोग में आरोप तय किया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी 2020 की तिथि नियत की है।
विदित हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विवाद में लंभुआ कोतवाली के सनईराम गांव निवासी तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल यादव का 12 सितंबर 2012 को उनके घर से अपहरण कर लिया गया था।
अपहरण का आरोप तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष व मौजूदा समय में सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार उर्फ बब्लू, बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू व बृजेश वर्मा और 10-12 अज्ञात लोगों पर लगा था।

मामले में विधायक सीताराम वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार उर्फ बब्लू, बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू व बृजेश वर्मा और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed