फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Commission will intervene only after the court case is settled.

Sultanpur News: न्यायालय वाद निस्तारित होने के बाद ही आयोग करेगा हस्तक्षेप

Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The Commission will intervene only after the court case is settled.
विकास भवन सभागार में महिलाओं की सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। 
सुल्तानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बल्दीराय के पूरे टोड़ी शुक्ल का पुरवा नरसड़ा निवासी पिंकी शुक्ला की समस्या सुनने के बाद कहा कि न्यायालय वाद निस्तारित होने के बाद ही आयोग प्रकरण में हस्तक्षेप कर सकेगा। इस बीच अधिवक्ता के जरिये न्यायालय में ही अपना पक्ष रखना होगा। कोई घटना होने पर पुलिस व प्रशासन मदद करेगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात पीड़ित महिलाओं की मंगलवार को सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान बल्दीराय के नरसड़ा निवासी पिंकी ने बताया कि पति विजय शंकर शुक्ल ने घर से निकाल दिया। पांच साल की एक बच्ची भी है। न्यायालय में गुजारा भत्ता के लिए मुकदमा किया है। शिवगढ़ थाने के भरसारे निवासी रोली सिंह ने गांव के एक व्यक्ति पर अभद्रता करने व पिटाई का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इसी गांव की अनोखा ने भी इसी आरोपी परिवार के लोगों पर मारने-पीटने व अभद्रता करने का आरोप लगा शिकायत की। प्रकरणों की सुनवाई के बाद आयोग की सदस्य ने दोनों प्रकरणाें में सीओ लंभुआ को आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूबेपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोग की सदस्य ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कानून के प्रावधान के बारे में बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि सुनवाई के समय अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed