{"_id":"679e6ffc7935e086c80fd0d9","slug":"the-citys-10-thousand-population-lost-electricity-for-seven-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126569-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शहर की 10 हजार आबादी की सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शहर की 10 हजार आबादी की सात घंटे गुल रही बिजली
Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डाकखाना विद्युत उपकेंद्र के राजकीय फीडर की हाईटेंशन लाइन का शनिवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय एक खंभा टूट गया। इसके टूटते ही फीडर बंद हो गया। शाम तक सात घंटे करीब 10 हजार शहर की आबादी की बिजली गुल रही।
बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए सुबह दीवानी चौराहे के पास लटकी पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई रही थी। इस बीच एक मोटी डाल खंभे पर गिरते ही वह टूट गया। जिससे राजकीय फीडर पूरा बंद हो गया। अवर अभियंता ने नए खंभे का बंदोबस्त करते हुए उसे लगवाना शुरू कर दिया। बिजली बहाल होते डीएम आवास के पास केबल जल गई। अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि खंभा टूटने की वजह से राजकीय फीडर बंद किया गया था। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
तीसरे चरण के पहले दिन 52 ने कराया पंजीकरण
सुल्तानपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तीसरे चरण की शनिवार को शुरुआत हो गई। अधिशासी अभियंता प्रथम पवन कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के पहले दिन डाकखाना, फरीदीपुर व भदैंया उपकेंद्र समेत खंड एक में 52 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। उपभोक्ताओं से 10 लाख 12 हजार रुपये जमा कराया गया है। बताया कि पहले दिन कुछ कम उपभोक्ता आए। पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। संवाद