फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The child beaten with a tree

चोरी के आरोप में बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 15 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
The child beaten with a tree
सुल्तानपुर। जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बच्चे को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने बच्चे की रस्सी खोलकर उसे पेड़ से मुक्त कराया।
विज्ञापन

पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को पुलिस प्रशासन की नींद खुली और घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ डीएम के हस्तक्षेप पर प्रशासन ने बच्चे की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के कुदारन गलिबहा गांव में दो दिन पूर्व एक 10 वर्षीय बच्चे को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर मारा-पीटा गया था। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने बच्चे के हाथ और पैर की रस्सी खोलकर उसे पेड़ से मुक्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना रविवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सोमवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ग्रामीण शिवराज ने घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया है।
दूसरी तरफ डीएम सी. इंदुमती ने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा जिला प्रशासन को उठाने का आदेश दिया है।
एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि बच्चा भी कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। बच्चे के परिवार में कोई ऐसा नहीं है जो उसका पालन-पोषण कर सके।

दो दिन पूर्व बच्चे को भूख लगी थी इसलिए वह खाना खाने के लिए दूसरे के घर में चला गया था। चोरी के शक में उसे पीटा गया। बच्चे की देखभाल का पूरा जिम्मा बाल कल्याण अधिकारी कर रहे हैं। डीएम के आदेश पर बाल कल्याण अधिकारी बच्चे के पुनर्वास समेत अन्य जरूरी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed