फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The cathedral colorful bright

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए गिरजाघर

Sun, 25 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The cathedral colorful bright
पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस की तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। देर शाम शहर के दोनों चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर हर तरफ खुशनुमा माहौल है। ईसाई समुदाय के साथ अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस में चर्च में पहुंचते हैं। ईसाई मिशनरी स्कूलों में भी क्रिसमस की तैयारी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


इसाई परिवारों ने क्रिसमस की जोरदार तैयारियां कर रखी हैं। हर घर में छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लॉज सजाए गए हैं। इसाई परिवार शहर के गिरजाघर में 24/25 दिसंबर की रात एकत्र होते हैं और धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। इस अवसर पर एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटी जाती हैं। सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल कैथोलिक चर्च, करुणाश्रय अस्पताल के पीछे क्राइस्ट चर्च, करुणाश्रय अस्पताल शनिवार शाम ही रोशनी से नहा उठा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित पॉल कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को हर समुदाय की भीड़ लगती है। बच्चों ने क्रिसमस ट्री व झांकियों को झालरों से सजाया है। 24 दिसंबर की रात 10 बजे विशेष प्रार्थना के बाद रात 12 बजे केक काटकर लोग एक-दूसरे को हैपी क्रिसमस कहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ईसा मसीह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य कमलापति ठाकुर ने जीसस की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने दुनिया को प्रेम, दया और मानवता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सेंटा क्लाज के रूप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टॉफिया एवं चॉकलेट दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ईसा मसीह के जन्म की प्रस्तुति रही।


शहर के विवेकनगर मोहल्ले में स्थित कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में शनिवार को क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने स्टॉल लगाए। काफी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ लगी है। कैंडल प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिसमस पर्व से पूर्व बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन चरित्र का मंचन किया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना टंडन ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed