{"_id":"6c1234b760c7e05e4083c55458691a21","slug":"the-case-reached-in-high-court-to-the-tehsil-bldiray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट पहुंचा बल्दीराय को तहसील बनाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट पहुंचा बल्दीराय को तहसील बनाने का मामला
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय को तहसील बनाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय को तहसील बनाने का निर्णय लिया था। प्रस्तावित नई तहसील में बल्दीराय और धनपतगंज ब्लॉक के कई गांवों को शामिल किया गया है।
तहसील के मुख्यालय को लेकर विवाद चल रहा है। धनपतगंज इलाके के लोगों ने नई तहसील का मुख्यालय बल्दीराय बनाने पर विरोध जताया है। इसी बीच धनपतगंज ब्लॉक के अतरसुमा गांव निवासी मनोराम जायसवाल ने बीते चार नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जनहित याचिका दाखिल कर शासन के तहसील बनाने के निर्णय को चुनौती दी।