फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   the bail application of the killer rejected

हत्या आरोपी की जमानत खारिज

Mon, 25 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
the bail application of the killer rejected
सुल्तानपुर। लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में जेल में निरुद्घ आरोपी की जमानत अर्जी सोमवार को जिला जज संतोष राय ने खारिज कर दी है। मामला अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के ग्राम बिसुरा मौजा संभावा से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव निवासी राज कुमार और प्रेमा उर्फ भुसियाना के बीच विवाद चल रहा था। इसी मामले में 20 मई 2020 को गांव के जगजीत बहादुर सिंह दोनों लोगों के बीच समझौता कराने गए थे, लेकिन समझौता नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन गांव के पास स्थित नारायन दास की दुकान पर जगजीत बहादुर सिंह व गांव के राघवेंद्र बैठे थे। तभी वहां पर पहुंचे राज कुमार ने फोन करके अन्य आरोपियों को बुला लिया था। आरोप है कि समझौता कराने के लिए जाने की बात को लेकर आरोपी राज कुमार ने जगजीत बहादुर सिंह को गाली देने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने जगजीत बहादुर सिंह की लाठी, डंडे से मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र मानवेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर आरोपियों राज कुमार, संजय यादव, दिनेश कश्यप, रमेश यादव, विकास तिवारी, दान बहादुर समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

जेल में निरुद्घ आरोपी संजय यादव की जमानत अर्जी पर सोमवार को जिला जज संतोष राय की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला जज ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी संजय यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed