फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The attendants beat up the security guard of the hospital

Sultanpur News: तीमारदारों ने हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

Sat, 01 Jun 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The attendants beat up the security guard of the hospital
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टाटियानगर के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार देर शाम मरीज के साथ पहुंचे तीमारदारों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर गोसाईगंज थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


परशुरामपुर गांव निवासी राम केवल यादव टाटियानगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम कुछ लोग अपने मरीज को लेकर हाॅस्पिटल गेट पर पहुंचे तो उसने गेट खोल दिया।
विज्ञापन


तीमारदार और मरीज की गाड़ी को उसने सीधे इमरजेसीं में जाने दिया जबकि अन्य लोगों के वाहन को रोका। गाड़ी रोकने से नाराज लोग उतरकर मारपीट करने लगे। आरोपी बुल्लू निवासी फरीदीपुर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम केवल की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed