{"_id":"65efe859938968008b092ed8","slug":"testimony-recorded-against-home-minister-amit-shah-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-110960-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज हुई गवाही
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गृहमंत्री अमित शाह व दो अन्य खिलाफ दायर परिवाद में सोमवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तिथि नियत की है।
अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि 10 जून 2017 को गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय ने भी सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। परिवादी वरुण मिश्र व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित तिवारी की गवाही दर्ज हो चुकी है। सोमवार को मामले में केएनआई कस्बा निवासी आशुतोष मिश्र का बयान दर्ज किया गया।