{"_id":"6a04be4852ab5def8e078bca","slug":"testimony-postponed-in-advocate-vijay-pratap-singh-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156211-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह हत्याकांड में गवाही टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह हत्याकांड में गवाही टली
Wed, 13 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में बुधवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तारीख तय रही। जज के अवकाश पर होने की वजह से मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। मामले में वादी मुकदमा मनोज सिंह को गवाही के लिए 30 मई की तारीख पर तलब किया गया है।
कोतवाली नगर के रामनगर कोट के रहने वाले मनोज सिंह के बड़े भाई अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की 28 अक्तूबर 2016 को घर से कोर्ट आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले में स्थानीय कोतवाली के रामनगर कोट निवासी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना व उनकी पत्नी सावित्री सिंह, भाई शारदा प्रताप सिंह उर्फ राजा बाबू, सह आरोपी मोहित मिश्र, लल्लन राय समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोपी शारदा प्रताप सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ ट्रायल लंबित है।