{"_id":"610c12c88ebc3ebd5e10fefd","slug":"testimony-of-meerut-co-sardhna-reported-sultanpur-news-lko590040675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जिले के सीओ सरधना की दर्ज की गई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ जिले के सीओ सरधना की दर्ज की गई गवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान गौरीगंज में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 33 नामजद व पांच हजार सपाइयों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के सीओ सरधना की गवाही दर्ज की गई।
सीओ की गवाही पूरी होने के बाद स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने अन्य गवाहों को तलब करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत की है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक तीन फरवरी 2017 को अमेठी जिले की गौरीगंज कोतवाली में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, ब्लॉक प्रमुख नफीस समेत 33 नामजद व पांच हजार सपाइयों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन गौरीगंज कोतवाल आरपी शाही ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पिछली कई पेशियों से पूर्व कोतवाल गवाही देने के लिए नहीं आ रहे थे। इसके लिए कोर्ट ने मेरठ जिले के एसपी के पास पत्र भी भेजा था। मेरठ जिले के सरधना सर्किल में सीओ के पद पर कार्यरत आरपी शाही बृहस्पतिवार को गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि स्पेशल जज एमपी-एमएलए एक्ट पीके जयंत की कोर्ट में सीओ की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने सीओ की गवाही पूरी होने के बाद अन्य गवाहों को तलब करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत की है।