{"_id":"647b87b3f0374a5960034f64","slug":"testimony-of-chandas-former-kotwal-recorded-sultanpur-news-c-13-1-270621-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चांदा के पूर्व कोतवाल की गवाही दर्ज, जिरह सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चांदा के पूर्व कोतवाल की गवाही दर्ज, जिरह सात को
Sun, 04 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा के डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम के दौरान सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को चांदा के पूर्व कोतवाल की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने पूर्व कोतवाल से जिरह के लिए सात जून की तिथि नियत की है। मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एमएलसी, पूर्व सपा विधायक व सपा जिलाध्यक्ष और कई अन्य सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 23 अक्तूबर 2008 को समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के तिकोनिया पार्क में डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पार्क से निकलकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया था।
सपाइयों पर कलेक्ट्रेट में घुसकर सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सपा नेता व पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित 98 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसी मामले में शनिवार को चांदा के तत्कालीन कोतवाल देवेंद्र सिंह गंगवार गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि पूर्व कोतवाल का मुख्य बयान दर्ज किया गया है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने पूर्व कोतवाल से जिरह करने के लिए सात जून की तिथि नियत की है।