फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tent fell in Rahul's Program

राहुल के निकलते ही गिरा टेंट

Thu, 21 Apr 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 21 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Tent fell in Rahul's Program
टेंट गिरा, एक कांग्रेसी जख्मी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेसियों से मुलाकात के बीच अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में लगाया गया टेंट अंधड़ से उड़ गया। टेंट उड़ते ही कांग्रेसियों में अफरातफरी मच गई। घटना के पल भर पहले ही राहुल गांधी यहां से निकलकर दूसरे टेंट में जा चुके थे। टेंट गिरने से उसमें मौजूद एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

विज्ञापन


इस वाकये के बाद एसपीजी और कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे टेंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए। वे टेंट के पोल को मजबूती से पकड़कर तब तक खड़े रहे जब तक राहुल गांधी वहां से निकल नहीं गए। 

विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनका आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके लिए एसपीजी कर्मियों के निर्देशन में कांग्रेस कार्यालय परिसर में दो टेंट लगाए गए थे। राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी परिसर में लगे पहले टेंट में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। साढ़े ग्यारह बजे राहुल जैसे ही उस टेंट से निकलकर दूसरे टेंट की ओर बढ़े। तभी अंधड़ से वह टेंट गिर पड़ा। टेंट गिरते ही उसमें मौजूद कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई।



इस दौरान टेंट में मौजूद जगदीश प्रसाद उसके नीचे फंस गए। कांग्रेसियों ने उन्हें बाहर निकाला। वे मामूली रूप से घायल हो गए। टेंट गिरते ही राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान सतर्क हो गए। राहुल गांधी जिस टेंट में कांग्रेसियों के साथ मिल रहे थे एसपीजी के जवान और कांग्रेसी उसके पोल को तब तक मजबूती से पकड़ कर खड़े रहे जब तक मुलाकात चली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed