फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tension among traders over dispute at BJP leader's shop

Sultanpur News: भाजपा नेता की दुकान पर हुए विवाद को लेकर व्यापारियों में तनाव

Thu, 06 Jun 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tension among traders over dispute at BJP leader's shop
कादीपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में भाजपा नेता की दुकान के सामने खड़े सुरक्षा बल के जवान। -स
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ले में मंगलवार रात चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा नेता की दुकान के सामने पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष के आरोपियों से मारपीट हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में तनाव है। बुधवार को व्यापारियों ने भाजपा नेता के घर बैठक की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके घर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान की दुकान के सामने पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उनके पुत्र बृजेश सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को व्यापारियों ने उस घटना को लेकर एक बैठक की। बैठक में पहुंचे कादीपुर सीओ विनय गौतम ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसे व्यापारियों ने मान लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन गिरफ्तारी नहीं करता है तो बृहस्पतिवार को फिर से बैठक कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।


बैठक में घनश्याम जायसवाल, दीपक अग्रहरि, शिवमंगल सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, ललित कसौधन, अश्वनी चौरसिया, राजेंद्र कसौधन, शैलेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि एहतियातन सुरक्षा बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed