फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ten laborers of Hathras held hostage at the kiln were rescued.

Sultanpur News: भट्ठे पर बंधक हाथरस के दस मजदूरों को छुड़ाया

Fri, 05 Apr 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ten laborers of Hathras held hostage at the kiln were rescued.
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के पन्नाटिकरी स्थित ईंट-भट्ठा मालिक हाथरस के 10 मजदूरों को बंधक बनाकर बिना मजदूरी के काम करा रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने एसडीएम लंभुआ से कर दी। इसके बाद शुक्रवार को एसडीएम ने तहसीलदार को भेजकर मजदूरों को मुक्त कराया।
विज्ञापन


पन्नाटिकरी व बभनगवां के बीच श्याम नरायन मिश्र का एसएनएम ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट-भट्ठा है। जहां पर ईंटें पाथने वाले अधिकांश मजदूर अब अपने घर को जा चुके हैं। हाथरस के 10 मजदूरों और उनके परिवार का आरोप है कि ईंट-भट्ठा मालिक उनको जबरन रोककर काम करा रहे थे। मजदूरी भी नहीं दे रहे थे। ये मजदूर करीब पांच दिनों से बंधक बनाए गए थे। इसकी भनक किसी तरह उपजिलाधिकारी लंभुआ दीपक वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने शुक्रवार देर शाम तहसीलदार लंभुआ देवानंद तिवारी को मौके पर भेजा। तहसीलदार के पहुंचने पर मौके पर हाथरस के 10 मजदूर और उनका परिवार मिला, जिन्होंने पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद तहसीलदार ने ईंट-भट्ठा मालिक से बात कर मजदूरों को कुछ पैसा दिलवाया और घर जाने को कहा। तहसीलदार देवानंद तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश पर भट्ठे से मजदूरों को मुक्त कराकर घर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed