फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tell 54 women the benefits of henna cultivation

Sultanpur News: 54 महिलाओं को बताए मेहंदी की खेती के फायदे

Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tell 54 women the benefits of henna cultivation
सुल्तानपुर। मेहंदी की खेती के लिए करीब 300 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तहसीलवार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। पहले दिन सदर तहसील क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र में 54 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को शहर के करीब स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्वयं सहायता समूह की 54 महिलाओं को मेहंदी की खेती से होने वाले फायदे व फसल को उगाने के तरीके बताए गए। भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सांसद मेनका गांधी की प्रेरणा से जिले में मेहंदी की खेती की शुरुआत होने जा रही है। इसमें महिलाओं को अच्छा फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन



जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की करीब 300 महिलाओं को मेहंदी की खेती का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार से शुरू प्रशिक्षण 28 जुलाई तक चलेगा। मेहंदी की खेती का शुभारंभ पहली अगस्त से किया जाएगा। महिलाओं को न्यूनतम दर पर मेहंदी का पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर बी सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र व मोहम्मद जासेफ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed