फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teenage girl hanging from noose

Sultanpur News: मांग में सिंदूर भरकर फंदे से लटकी किशोरी

Wed, 29 May 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
teenage girl hanging from noose
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार रात अपनी मांग में सिंदूर भरकर फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपने हाथ पर अपना और प्रेमी का नाम भी लिखा था। मौत का पता चला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी (17) एक युवक के साथ 13 मई को कहीं चली गई थी। परिवार के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि युवक उसे लेकर पीलीभीत गया था। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर बहाना करके आरोपी युवक घर लौट आया था।
विज्ञापन


भूखी-प्यासी किशोरी ने अपने पिता को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर मौजूद होने व आरोपी युवक के भाग जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके माता-पिता के साथ स्थानीय पुलिस पीलीभीत पहुंची। रेलवे स्टेशन पर मौजूद किशोरी को लेकर सभी वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को किशोरी का 164 के तहत बयान दर्ज होना था लेकिन किसी वजह से बयान नहीं हो पाया। उसके परिजनों के मुताबिक सोमवार रात पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। रात में किशोरी ठंड लगने का बहाना करके कमरे में चली गई।

कुछ देर बाद उसका भाई मोबाइल चार्ज करने गया तो बहन का शव फंदे से लटकता देखा। यह देख उसने शोर मचाया तो घर वालों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी के हाथ-पैर पर जेल भेजे गए युवक का नाम भी लिखा मिला है। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पास्को अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। दो दिन पहले उसे जेल भेजे जाने के बाद से किशोरी अवसाद में थी। किशोरी और उसके प्रेमी का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर भी अगल-बगल में थे। दोनों एक ही जाति के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed