फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers will learn the techniques of teaching in a simple and interesting way.

Sultanpur News: सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की तकनीक सीखेंगे शिक्षक

Mon, 08 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers will learn the techniques of teaching in a simple and interesting way.
सुल्तानपुर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की मुहिम के तहत राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की तकनीक सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक नई तकनीक को कक्षा में प्रयोग करेंगे, इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एडीआईओएस जटा शंकर ने बताया कि मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को पढ़ाने की उन्नत तकनीक, डिजिटल टूल्स के उपयोग और नवाचार आधारित शिक्षण शैली का प्रशिक्षण देंगे। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को अधिक प्रभावी, रुचिकर और परिणाम आधारित बनाया जा सके। जिले में 29 राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इनमें इसी माह से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं को विषयवार और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण से कॉलेजों में शिक्षण कार्य और अधिक प्रभावी और आधुनिक स्वरूप में सामने आएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मास्टर ट्रेनर हर कॉलेज, विद्यालय के एक दो शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

फिर वह अपने कॉलेज के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। वर्तमान समय में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए पारंपरिक पद्धतियों के साथ आधुनिक तकनीक का मिश्रण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed