फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers' protest demanding minimum pay scale

Sultanpur News: न्यूनतम वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers' protest demanding minimum pay scale
 कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर कैशलेस कार्ड का विरोध जताते ​शिक्षक। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्त पोषित योजना के तहत काम कर रहे शिक्षकों ने अपने न्यूनतम वेतनमान को लेकर मुख्यमंत्री कैशलेस योजना का बहिष्कार किया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र तिवारी ने शिक्षकों के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 25 वर्ष से सरकार से अनुमोदित शिक्षक अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की ओर से न्यूनतम वेतनमान या फिर विनियमितीकरण की मांग की जा रही है। सरकार ने कैशलेस का झुनझुना पकड़ा दिया। कहा कि प्रदेश के सरकारी डिग्री काॅलेजों में पढ़ा रहे स्ववित्त पोषित शिक्षक अपनी मांगे नहीं पूरी होने तक कैशलेस कार्ड योजना का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष और संत तुलसीदास पीजी काॅलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. करुणेश भट्ट, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने भी न्यूनतम वेतनमान पर प्रदेश सरकार को घेरा। इस मौके पर अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed