{"_id":"64b18fa6df9000a2a70908c6","slug":"teachers-dead-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-462-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे पर लटका मिला अध्यापक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे पर लटका मिला अध्यापक का शव
Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उतुरी तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह सहायक अध्यापक का शव फंदे से लटकता देखा गया। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
उतुरी तिवारीपुर निवासी अनुराग तिवारी (30) रोज की तरह बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से नहीं निकले तो परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से भीतर झांकने पर लोग अवाक रह गए। अनुराग का शव फंदे से लटकता देखा गया।
कोतवाली देहात थाने की पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तपुर विकासखंड के बीईओ राजनरायन पाठक ने बताया कि अनुराग बेसना भैरोपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। प्रतापगंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कुछ विभागीय समस्याओं के चलते अनुराग परेशान थे। घटना की पड़ताल की जा रही है।