{"_id":"5d96407a8ebc3e013a3e46c6","slug":"teacher-sultanpur-news-lko485024721","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के दूसरे धड़े ने किया प्रेरणा एप का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के दूसरे धड़े ने किया प्रेरणा एप का विरोध
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रेरणा एप के विरोध व समर्थन को लेकर चल रही राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से समर्थन किए जाने की घोषणा के बाद शिक्षामित्रों के दूसरे धड़े उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक/ शिक्षामित्र संघ ने प्रेरणा एप का विरोध शुरू कर दिया है।
इस संगठन से जुड़े शिक्षा मित्रों का कहना है कि कम मानदेय की वजह से उनके पास एंड्रायड फोन नहीं है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक/शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बीएसए कृष्ण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रेरणा एप का केवल शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण लेकर सूचनाएं भेजने का निर्देश दिया गया है।
कम मानदेय पाने की वजह से ज्यादातर शिक्षामित्रों के पास एंड्रायड फोन नहीं है। ऐसी स्थिति में शिक्षामित्र प्रेरणा एप का प्रयोग कैसे करेंगे। उन्होंने शिक्षामित्रों से पहले अध्यापकों का प्रशिक्षण कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री पवन कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, राम प्रसाद मिश्र, विजयधर मिश्र, करुणाशंकर पांडेय मौजूद रहे।