{"_id":"58a5d79c4f1c1bd257d84928","slug":"teacher-seldom-come-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे गुरुजी, बच्चों ने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे गुरुजी, बच्चों ने की प्रार्थना
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बदहाल शिक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां में बृहस्पतिवार को गुरुजी के नदारद रहने पर बच्चों ने प्रार्थना की। इस विद्यालय में आए दिन प्रार्थना के समय शिक्षक नहीं आते हैं। अध्यापकों के गायब रहने से बच्चों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
स्थानीय विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां में पांच अध्यापक तैनात हैं। इसमें एक शिक्षामित्र, तीन सहायक अध्यापक व एक प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाते हैं। विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस विद्यालय में आए दिन प्रार्थना के बाद ही गुरुजन पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक यहां पांच में एक भी अध्यापक नहीं पहुंचा। बच्चे स्कूल के बाहर रोजाना की तरह कतार में खड़े होकर प्रार्थना करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को एक कमरे की चाबी दे दी जाती है। स्कूल पहुंचने पर बच्चे चाबी से कमरा खोलकर साफ-सफाई व चटाई बिछाकर काम शुरू कर देते हैं। यह स्कूल खंड शिक्षाधिकारी दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी भदैंया संजय यादव ने कहा कि समय से शिक्षकों का स्कूल नहीं जाना गलत है। उन्होंने बताया कि वे विद्यालय जाकर पूछताछ करेंगे। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन