फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher eligibility test will be held at nine centers in Amethi

अमेठी में नौ केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 14 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held at nine centers in Amethi
अमेठी। 22 दिसंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में नौ केेंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र की सूची जारी करने के बाद सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को केंद्र पर सुविधाओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने व दो पालियों में नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति के लिए अर्ह शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में नौ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सचिव के निर्देश पर जिला कमेटी ने 11 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजते हुए अनुमोदन मांगा था। जिला कमेटी का प्रस्ताव मिलने के बाद सचिव ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5,621 व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले 2,560 को मिलाकर कुल 8,181 परीक्षार्थियों के लिए नौ कॉलेजों को केंद्र निर्धारित करते हुए अंतिम सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने के बाद सचिव परीक्षा नियंत्रक ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर परीक्षा के लिए चिह्नित नौ कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के बीच सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा बल के साये में नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने का निर्देश दिया है। सचिव ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने तथा परीक्षार्थियों को परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed