{"_id":"61ccad8122d35e3a1f01c1e3","slug":"teachar-student-smart-class-in-gov-school-sultanpur-news-lko611126710","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे 23 हेडमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे 23 हेडमास्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे मौजूद 23 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षकों को 30 दिसंबर को डायट में बुलाया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से सुसज्जित करने का निर्देश दिए थे। यूूपीडा के कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने निर्माण एजेंसियों को जिले के सभी 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने का निर्देश दिया था। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हो गई है। अब इसे संचालन के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है।
30 दिसंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड की ओर से चलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण में हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है। डायट में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास का संचालन छह ब्लॉकों के 23 परिषदीय विद्यालयों में होगा। बल्दीराय ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर, कंपोजिट स्कूल बड़ाडांड़ कुंवासी, जरईकलां, हैधनाखुर्द, प्राथमिक विद्यालय रामपुर बबुआन, धनपतगंज का प्राथमिक विद्यालय सहरी, समरथपुर, हरना हरौरा, हसरमपुर व कंपोजिट विद्यालय जूड़ापट्टी, कूरेभार का प्राथमिक विद्यालय सिद्धिगनेशपुर, जाफरपुर, कंपोजिट विद्यालय परवर, बरौला, जयसिंहपुर का प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर प्रथम, गौहनिया, दोस्तपुर का कंपोजिट विद्यालय धनऊपुर, खालिसपुर दुर्गा, मजहर का पूरा, अखंडनगर का कंपोजिट विद्यालय मसुरन, बनरहा सिरखिनपुर, लोकनाथपुर और नगरी शामिल हैं।