फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Target of 6500 FOR KANYA SUMANGLA YOJNA

6500 मिला कन्या सुमंगला योजना के आवेदन का लक्ष्य

Sat, 07 Aug 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Target of 6500 FOR KANYA SUMANGLA YOJNA
17. सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम और एसपी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शासन ने कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं के आवेदन का 6500 का लक्ष्य दिया है। आवेदन के लिए लक्ष्य को तीन विभागों में वितरित कर दिया गया है। शनिवार को मिशन शक्ति फेज तीन की बैठक के बाद कन्या सुमंगला योजना की बैठक में डीएम ने तीनों विभागों को 18 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत सीएमओ को ढाई हजार, बीएसए को ढाई हजार व डीआईओएस को डेढ़ हजार बालिकाओं का आवेदन करवाने का लक्ष्य दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्तुति पर शासन से बालिकाओं को सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

इसके पहले डीएम ने महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं में आधी आबादी की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने व उसे बढ़ाकर 50 फीसदी ले जाने का प्रयास करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति फेज तीन का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं व महिलाओं की यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या आदि रोकने के लिए आधी-आबादी को जागरूक करने व मदद करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने का भरोसा दिलवाया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने योजना के संबंध में जानकारी दी।

सीडीओ अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को 18 अगस्त तक आवेदन शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय, रूपाली सिंह, रेेखा गुप्ता, सीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed