{"_id":"69b4532093df727cbf0dff49","slug":"taking-cholesterol-lowering-medication-without-consulting-your-doctor-is-worsening-your-health-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151979-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिना सलाह ले रहे कोलेस्ट्रॉल घटाने की दवा, बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिना सलाह ले रहे कोलेस्ट्रॉल घटाने की दवा, बिगड़ रही सेहत
Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में जांच काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए बढ़ती जागरूकता के बीच कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ही स्टैटिन जैसी दवाएं ले रहे हैं। जबकि यह खतरनाक है, इससे शरीर के हार्मोंस संतुलन और हड्डियों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार ओपीडी में प्रतिदिन 10 से 15 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें दवा लेने पर इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि स्टैटिन दवाएं कोलेस्ट्रॉल कम करने में प्रभावी हैं, लेकिन इनका सेवन बिना चिकित्सीय निगरानी के लेना खतरनाक साबित हो सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ विटामिन-डी का स्तर भी प्रभावित होता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और अत्यधिक थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई मरीजों को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। बेहतर है कि इस दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
उन्होंने कहा कि शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका संतुलित जीवनशैली अपनाना है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त धूप लेने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
मरीजों ने बताई परेशानी
शंभूगंज से आई निर्मला ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उन्हें स्टैटिन दवा की जानकारी मिली, दवा लेने के बाद शरीर में सूजन आ गई है, इलाज करा रहे हैं। निराला नगर के संजीव कुमार मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने शुक्रवार को पहुंचे थे, बताया कि कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए उन्होंने अपने आप से दवा ली थी, इससे अब हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ी है, इलाज करा रहे हैं।
विशेषज्ञों के सुझाव
कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराते रहें।
बिना डॉक्टर की सलाह के स्टैटिन दवा न लें।
जंक फूड और फास्ट फूड ज्यादा न खाएं।
संतुलित आहार और फल-सब्जियों का सेवन करें।
किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।