फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tailor's body found hanging from a noose in a private tube well

Sultanpur News: निजी नलकूप में फंदे से लटका मिला दर्जी का शव

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tailor's body found hanging from a noose in a private tube well
दोस्तपुर। नरायनपुर कला निवासी मुन्नी लाल निषाद के दर्जी पुत्र मनीष (20) का शव रविवार शाम घर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित निजी नलकूप में फंदे से लटकता देखा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक की भाभी कोमल निषाद ने बताया कि मनीष मुंबई में एक शो रूम में कपड़े सिलाई का काम करता था। वह दो दिन पहले मुंबई से घर आया था। शनिवार दिन में मनीष ने अपने पिता मुन्नीलाल से दो हजार रुपये मांगे थे। उसने कोमल से भी कुछ पैसे देने को कहा था। इसी बात पर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई थी। इसके बाद मनीष शाम करीब 7.30 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया। पूरी रात वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शाम करीब चार बजे पता चला कि उनके घर के बगल स्थित निजी नलकूप के पास गांव वालों की भीड़ लगी है। वहां पहुंचने पर मनीष का शव रस्सी के फंदे से लटकता देखा गया। कोमल ने देवर मनीष की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दोस्तपुर थाने में तहरीर दिया है। दोस्तपुर थाने के उप निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुन्नीलाल की तीन संतानें थीं। सबसे बड़ा पुत्र संदीप व मझला पुत्र ऋषिकेश घर पर रहते हैं। मनीष मुंबई में रहता था। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed